शादी के एक महीने बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, मोतिहारी से बरामद

Updated:
विज्ञापन

शादी के महज एक महीने बाद नवविवाहिता का लाखों के जेवर और नकदी लेकर घर से गायब होना चर्चा का विषय बना है. पति की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को मोतिहारी से बरामद किया.

विज्ञापन

Bride Missing with Gold Cash: मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र से शादी के महज एक महीने बाद नवविवाहिता के लापता होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पीड़ित पति मनीष कुमार की शादी 19 जून 2026 को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के मधुबनी गांव निवासी खुशबू कुमारी से हुई थी. पीड़ित के अनुसार, 12 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई. आरोप है कि वह अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के गहने, करीब 50 हजार रुपये नकद और कपड़े समेट कर ले गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मायके के युवक से प्रेम-प्रसंग की आशंका

काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कोई अता-पता नहीं चला, तो पति मनीष कुमार ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई. पति ने आशंका जताई थी कि उसकी पत्नी का मायके के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह उसी के बहकावे में आकर घर से भागी है.

यह भी पढ़ें... पूजा के दौरान पीपल की डाल गिरने से बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत, आठ घायल

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने तुरंत सिवाईपट्टी थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए. पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर महिला को मोतिहारी से सुरक्षित बरामद कर लिया. फिलहाल पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि वह किसके साथ थी और साथ ले जाए गए जेवर व नकदी का क्या हुआ.

यह भी पढ़ें... साहेबगंज में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन