साहेबगंज में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप गांव के ही कुछ युवकों पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से गोविंद प्रसाद की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime: जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

गांव के ही युवकों पर आरोप

पीड़िता ने गांव के ही कुछ युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि आरोपित युवक कथित तौर पर देशी शराब बनाने का काम करते हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़िता के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं: कोचिंग के बहाने होटल पहुंंची छात्रा, पीछे से पहुंच गये परिजन, रंगेहाथ पकड़े जाने पर खूब हुआ ड्रामा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन