कोचिंग के बहाने होटल पहुंंची छात्रा, पीछे से पहुंच गये परिजन, रंगेहाथ पकड़े जाने पर खूब हुआ ड्रामा

Updated:
विज्ञापन
प्रेमी संग होटल पहुंची छात्रा, परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ा

कोचिंग के बहाने होटल पहुंंची छात्रा, पीछे से पहुंच गये परिजन, रंगेहाथ पकड़े जाने पर खूब हुआ ड्रामा

मुजफ्फरपुर में एक इंटरमीडिएट छात्रा कोचिंग जाने का बहाना बनाकर अपने प्रेमी से मिलने होटल पहुंची, जहां परिजनों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. हंगामा और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Love Affairs: मुजफ्फरपुर में सोमवार को काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का एक होटल उस समय चर्चा में आ गया, जब इंटरमीडिएट की एक छात्रा अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई. छात्रा के परिजनों को उसकी गतिविधियों पर पहले से शक था. लोकेशन के आधार पर परिजन होटल पहुंचे और दोनों को एक साथ पकड़ लिया. इसके बाद होटल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा.

कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा

बताया गया कि छात्रा घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह कोचिंग सेंटर जाने के बजाय अपने प्रेमी से मिलने के लिए शहर के एक होटल में पहुंच गई. पिछले कुछ दिनों से परिजनों को उसकी गतिविधियों पर संदेह था. इसी वजह से वे उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रख रहे थे.

जब परिजनों को छात्रा के होटल में होने की जानकारी मिली, तो वे तत्काल वहां पहुंच गए. होटल के कमरे में छात्रा को उसके प्रेमी के साथ देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए. इसके बाद दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई. घटना के कारण होटल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

प्रेमी को बचाने के लिए छात्रा बनी ढाल

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कथित तौर पर परिजनों द्वारा युवक के साथ मारपीट करते देखा जा रहा है. इसी दौरान छात्रा अपने प्रेमी को बचाने के लिए उसके सामने खड़ी होती दिखाई दे रही है. वह लगातार युवक को बचाने का प्रयास करती नजर आती है.

हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस को नहीं मिला लिखित आवेदन

घटना के संबंध में काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. न छात्रा की ओर से और न ही उसके प्रेमी या परिजनों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, लिखित शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी जानकारी पर नजर बनाए हुए है. होटल में हुई मारपीट के बाद मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढे़ं: CCTV, टेप, ग्लव्स और झोला… मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर की गुत्थी उलझी


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन