CCTV, टेप, ग्लव्स और झोला… मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर की गुत्थी उलझी

Updated:
विज्ञापन

CCTV, टेप, ग्लव्स और झोला… मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर की गुत्थी उलझी

मुजफ्फरपुर में पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कैशियर अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम देवी की उनके ही घर में हत्या कर दी गई. बेटे ने सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधि देखी. पुलिस ने मौके से अहम सुराग बरामद किए हैं.

विज्ञापन

Muzaffarpur Double Murder: मुजफ्फरपुर में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. शहर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के रिटायर्ड कैशियर अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम देवी की उनके ही घर में हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं. पुलिस को घटनास्थल से ग्लव्स, टेप और झोला समेत कई अहम सुराग मिले हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेटे ने CCTV में देखी संदिग्ध गतिविधि

घटना की जानकारी सबसे पहले दंपती के बेटे डॉ. निखिल कुमार को हुई. उन्होंने मोबाइल से जुड़े घर के सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखीं. फुटेज में उनकी मां नीलम देवी छत की ओर भागती हुई भी दिखाई दीं. इसके बाद उन्होंने कई बार माता-पिता को फोन किया, लेकिन दोनों के मोबाइल बंद मिले. अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पड़ोसी को सूचना दी.

पड़ोसी पहुंचे तो सामने आया खौफनाक मंजर

सूचना मिलने पर पड़ोसी घर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए. तीन मंजिला मकान में किरायेदार भी रह रहे थे, लेकिन किसी को घटना की भनक नहीं लगी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

अलग-अलग मंजिल पर मिले पति-पत्नी के शव

पुलिस के अनुसार, अशोक कुंवर का शव घर की दूसरी मंजिल पर बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला. उनके शरीर, खासकर पीठ पर चाकू से कई वार किए गए थे.

वहीं, उनकी पत्नी नीलम देवी का शव तीसरी मंजिल के एक कमरे में मिला. उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह पर चौड़ा टेप चिपकाया गया था. प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है.

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटनास्थल से ग्लव्स, टेप और एक झोला बरामद हुआ है, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है.

SSP बोले- परिचित व्यक्ति पर भी शक

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना शाम करीब 4:30 बजे की है. सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के तरीके की स्पष्ट पुष्टि होगी. उन्होंने कहा कि घर में रहने वाले तीन किरायेदारों से भी पूछताछ की जाएगी. फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur: खुले नालों पर लगेंगे नए स्लैब, नगर निगम ने मांगी क्षतिग्रस्त स्थलों की रिपोर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन