Muzaffarpur: खुले नालों पर लगेंगे नए स्लैब, नगर निगम ने मांगी क्षतिग्रस्त स्थलों की रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मुज़फ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र में खुले और खतरनाक नालों से जल्द राहत मिलेगी। नगर निगम ने सभी वार्डों में खुले नालों को ढकने और क्षतिग्रस्त स्लैबों को बदलने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह कदम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नगर निगम क्षेत्र के लोगों को जल्द ही खुले और खतरनाक नालों से राहत मिलने वाली है. नगर निगम ने सभी वार्डों में खुले नालों को सुरक्षित ढंग से ढकने तथा क्षतिग्रस्त स्लैबों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है. नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने सभी सफाई प्रभारियों और वार्ड निरीक्षकों को निर्देश जारी कर तीन दिनों के भीतर क्षतिग्रस्त एवं हटाए गए स्लैबों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है. श्रावणी मेला को देखते हुए भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

 सशक्त स्थायी समिति के निर्णय पर शुरू हुई कार्रवाई

नगर निगम के अनुसार 15 जून 2026 को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव संख्या-01 के तहत शहर के सभी वार्डों में जर्जर और क्षतिग्रस्त नाला स्लैब बदलने का निर्णय लिया गया था. नाला उड़ाही और विशेष सफाई अभियान के दौरान हटाए गए अथवा टूटे स्लैबों का पुनर्निर्माण भी इसी योजना के तहत कराया जाएगा.

वार्ड पार्षदों के साथ होगा संयुक्त सर्वे

कार्यपालक अभियंता ने निर्देश दिया है कि सभी सफाई प्रभारी और वार्ड निरीक्षक संबंधित वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर भौतिक सर्वे करेंगे. सर्वे के दौरान टूटे, जर्जर और हटाए गए सभी स्लैबों की सूची तैयार की जाएगी ताकि कोई भी स्थान छूट न जाए.

हादसों पर लगेगी रोक, जल्द शुरू होगा निर्माण

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि खुले और टूटे नाले अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं. सभी वार्डों की रिपोर्ट मिलने के बाद तत्काल प्राक्कलन तैयार कर निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा. इससे शहरवासियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी.

यह भी पढ़ें: पूजा के दौरान पीपल की डाल गिरने से बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत, आठ घायल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन