उज्जैन से पहुंची भगवान चंद्रमौलेश्वर की मूर्ति, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ हुआ स्वागत
महाकाल सेवा दल की ओर से लाया गया चंद्रमोलेश्वर स्वरूप मूर्ति
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से भगवान चंद्रमौलेश्वर की भव्य मूर्ति मुजफ्फरपुर पहुंच गई है. श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ इसका स्वागत किया. यह दिव्य प्रतिमा 2 अगस्त को होने वाली पालकी यात्रा का हिस्सा बनेगी.
Chandramouleshwar Idol Muzaffarpur: महाकाल सेवा दल उज्जैन से भगवान चंद्रमौलेश्वर की भव्य मूर्ति लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचा है. इस मूर्ति को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शहर लाया गया है. मंगलवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने पर श्रद्धालुओं और शिवभक्तों ने मूर्ति का भव्य स्वागत किया.
आपके शहर में
शहर भ्रमण के बाद गरीबनाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा
स्टेशन परिसर में ढोल-नगाड़ों और शंखनाद की गूंज के बीच महाकाल सेवा दल के सदस्यों ने मूर्ति की अगवानी की. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का शहर में भ्रमण कराया गया. भ्रमण के उपरांत मूर्ति को प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर लाया गया, जहां प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक और अभिषेक पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया.
दो अगस्त को निकलने वाली पालकी यात्रा में होगी शामिल
महाकाल सेवा दल के सदस्यों ने बताया कि इस दिव्य मूर्ति को आगामी दो अगस्त को शहर में निकलने वाली भव्य पालकी यात्रा में शामिल किया जाएगा. इस मौके पर मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, रमेश रत्नाकर, नथुनी महतो, आकाश चौधरी, नागेंद्र कुमार जेठे, अजीत पटेल, कुणाल, ओम प्रकाश दुबे समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: मजबूरी का फायदा या रातों-रात अमीर बनने की चाहत, मुजफ्फरपुर में पकड़ाया शराब का 'लेडीज नेटवर्क'
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए