समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया स्टेशन पर बाढ़ के वायरल वीडियो को रेलवे ने बताया फर्जी, होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

स्टेशनों की प्रतीकात्मक तस्वीर

सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया स्टेशनों के बाढ़ में डूबने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. रेल प्रशासन ने इन दावों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक करार दिया है. वायरल वीडियो पर रेलवे ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Railway Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिछले 10-15 दिनों से समस्तीपुर मंडल के कई स्टेशनों को लेकर भ्रामक वीडियो तेजी से प्रसारित किये जा रहे हैं. इन वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पानी में डूब गये हैं. समस्तीपुर रेल प्रशासन ने इन वीडियो और दावों को पूरी तरह असत्य, भ्रामक और निराधार बताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेल प्रशासन के अनुसार, संबंधित स्टेशनों पर रेल परिचालन और यात्री सुविधाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं है और ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से जारी है.

वायरल वीडियो पर रेलवे ने दर्ज करायी शिकायत

समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि मामले को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किये जा रहे भ्रामक वीडियो और दावों के संबंध में संबंधित प्लेटफॉर्म्स पर विधिवत शिकायत और आपत्ति दर्ज करायी गयी है.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले ऐसे वीडियो और दावों पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करने की अपील की है.

अफवाह फैलाने वाले प्रोफाइलों पर कार्रवाई

रेल प्रशासन ने बताया कि भ्रामक वीडियो पोस्ट करने और अफवाह फैलाने वाले संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है. उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है.

रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों में अनावश्यक दहशत फैलाने वाले ऐसे भ्रामक कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया स्टेशनों पर रेल परिचालन एवं यात्री सुविधाएं सामान्य रूप से चल रही हैं.

यह भी पढ़ें

Janmashtami 2026: रामपट्टी बाजार में कठपुतली से कंस वध की लीला, देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन