उजियारपुर में दूध खरीदकर लौट रहे 32 वर्षीय कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

Updated:
विज्ञापन

उजियारपुर थाना

उजियारपुर में दूध कारोबारी संजीव कुमार को शनिवार देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. पशुपालकों से दूध खरीदने के बाद क्रय केंद्र लौटते समय यह घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Ujiarpur Firing: उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली गांव में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर एक दूध कारोबारी को घायल कर दिया. घायल की पहचान पतैली पूर्वी पंचायत निवासी राजेश पासवान के 32 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार पासवान के रूप में हुई है. घटना शनिवार रात करीब 8.30 बजे उजियारपुर से धमुआ चौक जाने वाली सड़क पर हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाद परिजन घायल संजीव को इलाज के लिए उजियारपुर सीएचसी ले गये. सूचना मिलने पर उजियारपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर भी घायल से घटना की जानकारी ली.

दूध खरीदकर क्रय केंद्र लौट रहे थे कारोबारी

मिली जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार पासवान प्रत्येक शाम की तरह शनिवार को भी पशुपालकों से दूध खरीदने के बाद दूध क्रय केंद्र लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आये बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी.

गोली लगने के बाद संजीव घायल होकर गिर गये. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए उजियारपुर सीएचसी ले गये.

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने के बाद उजियारपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल को देखने अस्पताल भी पहुंची. पुलिस घटना के कारणों और गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान की जांच कर रही है.

इधर, धमुआ चौक के समीप गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें

विद्युत मानव बल ने दी काम बंद करने की चेतावनी, पत्रांक 328 रद्द नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन