समस्तीपुर में विद्युत कर्मियों की आम सभा, पत्रांक 328 रद्द नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन सभा को संबोधित करते महासचिव सुधीर चौधरी | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर में बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आम सभा आयोजित की. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पत्रांक 328 को रद्द करने की मांग पर वे अड़े हैं. यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे काम बंद कर देंगे, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन

Samastipur Electricity Workers: बिहार राज्य विद्युत परिवार संघ, समस्तीपुर के बैनर तले शनिवार को आपूर्ति प्रमंडल समस्तीपुर में कार्यरत मानव बल विद्युत कर्मियों की आम सभा आयोजित की गयी. विद्युत कार्यालय परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार उर्फ प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन महासचिव सुधीर चौधरी की उपस्थिति में किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

आम सभा में विद्युत कर्मियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड मुख्यालय पटना से जारी पत्रांक 328, दिनांक 23 अगस्त 2026 को अविलंब निरस्त नहीं किया गया तो आपूर्ति प्रमंडल के सभी मानव बल एक साथ काम बंद करने को मजबूर होंगे.

पत्रांक 328 वापस नहीं हुआ तो काम बंद करने की चेतावनी

विद्युत मानव बल कर्मियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयीं और संबंधित पत्र को वापस नहीं लिया गया तो इसका प्रतिकूल असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ सकता है. कर्मियों ने चेतावनी दी कि काम ठप होने की स्थिति में क्षेत्र में जनआंदोलन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसकी पूरी जवाबदेही प्रबंधन की होगी.

संघ के नेताओं के अनुसार, आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत उपभोक्ताओं की संख्या, ट्रांसफार्मरों की संख्या और लाइन की लंबाई के अनुपात में मानव बलों की संख्या काफी कम है. इसके कारण वर्तमान में कार्यरत कर्मियों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ गया है.

करीब 200 पद खाली होने का दावा

संघ की ओर से बताया गया कि आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत तकनीशियन और परिचारी के करीब 200 पद पूरी तरह खाली पड़े हैं. पदों के रिक्त रहने से कार्यरत विद्युत कर्मियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गयी है. संघ का कहना है कि इससे कर्मी मानसिक रूप से भी परेशान महसूस कर रहे हैं.

कर्मियों ने विभाग से खाली पदों पर बहाली करने और मानव बल की कमी को दूर करने की मांग की.

समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

आम सभा के अंत में संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार और महासचिव सुधीर चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि विभाग समय रहते पत्रांक 328 को निरस्त नहीं करता और खाली पड़े पदों को भरने या व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम नहीं उठाता है तो विद्युतकर्मी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

आम सभा में बड़ी संख्या में विद्युत मानव बल कर्मी शामिल हुए. कर्मियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया. मौके पर शैलेंद्र मोहन ठाकुर, रितेश कुमार शर्मा, चंद्र किशोर, मो. वसीम, आदेश कुमार, मोती राय, सुरेश राय, तपेश्वर पंडित सहित दर्जनों मानव बल मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 8000 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन