तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, बच्ची को आधा किमी तक घसीटा, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

समस्तीपुर के उजियारपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 15 वर्षीय कविता कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मारी और उसे आधा किलोमीटर तक घसीटती ले गई.

विज्ञापन

Samastipur Road Accident: उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार भाई घायल हो गया. हादसा सातनपुर एनएच-122 से सरायरंजन बाजार जाने वाली सड़क पर चांदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव के समीप हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतका की पहचान मोहिउद्दीननगर प्रखंड के मदुदाबाद गांव निवासी विजय दास की पुत्री कविता कुमारी (15) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार कविता उजियारपुर के रायपुर पंचायत के वार्ड दो स्थित अपने रिश्तेदार पप्पू दास के घर से बाइक से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान माधोडीह गांव के समीप तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी.

स्कॉर्पियो में फंसकर आधा किलोमीटर तक घसीटी गयी बच्ची

बताया जाता है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने लगा. इसी दौरान बाइक पर सवार कविता स्कॉर्पियो में फंस गयी. चालक वाहन को रोकने के बजाय उसे लेकर आगे बढ़ता रहा और बच्ची करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर घसीटती चली गयी. इस दौरान उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

हादसे में बाइक पर सवार कविता का भाई भी घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. हादसे की सूचना मिलने पर सरायरंजन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में मातम छा गया. हादसे के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मधुबनी दौरे को लेकर राजनगर से पिलखवार तक प्रशासनिक तैयारी तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन