बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी की चेतावनी

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में मौसम इन दिनों बिगड़ा हुआ रह रहा है. रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों मिलाजुला देखने के लिए मिल रहा है. कभी धूप तो कभी अचानक तेज बारिश हो रही. इस बीच मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
इन जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें से सीमांचल के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम जिलों में बना रह सकता है. साथ ही 25 जुलाई के बाद बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, समस्तीपुर और वैशाली के आस-पास के जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं. उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में तो 28 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, किशनंगज, अररिया, सीतामढ़ी समेत अन्य जिले शामिल हैं.
पटना में मौसम का हाल
मौसम विभाग की माने तो, आज भी पटना में मौसम सामान्य ही बना रहेगा. सुबह-सुबह कई हिस्सों में बादल छाए रहे. आज बारिश की संभावना कम रह सकती है लेकिन पूरे दिन धूप-छांव वाली स्थिति बनी रहेगी. इसके साथ ही लोगों को उमस वाली गर्मी का भी एहसास होगा. लेकिन सुबह और शाम के दौरान मौसम का मिजाज कुछ हद तक सही रह सकता है. उमस से राहत मिल सकती है.
Also Read: बिहार विधानसभा में 13 बिल पास, पेपर लीक गिरोह और भू-माफिया पर लगेगा CCA, इन कानूनों में बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










