रात्रि गश्ती अभियान में पुलिस रही मुस्तैद, संवेदनशील स्थानों पर की गई सघन जांच

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Saran News : सारण जिले में पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया है. एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर बैंक, एटीएम, बाजार और संवेदनशील इलाकों में गहन तलाशी ली गई.

विज्ञापन

Saran News : सारण जिले में अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर सारण पुलिस लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर बुधवार की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर की गई सघन जांच

अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानें, प्रमुख बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों का सघन निरीक्षण और जांच की गई.

वाहनों की जांच के साथ लोगों से की गई पूछताछ

रात्रि गश्ती के दौरान सड़कों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई. आवश्यकता पड़ने पर लोगों से पूछताछ भी की गई, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके.

सतर्कता बरतने के दिए गए निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने गश्ती दलों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

Also Read : गोपालगंज में सोना खरीद के नाम पर 7.68 लाख की ठगी, पंजाब के दो युवक बने शिकार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन