पटना : माता की पुण्यतिथि पर लगा 313वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 मरीजों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

गांव वाले डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध डॉ. रमन किशोर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के भुसौला में डॉ. रमन किशोर ने अपनी माता की 13वीं पुण्यतिथि पर 313वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया. इस शिविर में 250 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ मिला. यह पहल पिछले सात वर्षों से जारी है.

विज्ञापन

पटना के भुसौला में गांव वाले डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध डॉ. रमन किशोर ने अपनी माता स्वर्गीय प्रभा देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर 313वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. शिविर में करीब 250 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई. सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया.

विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की की जांच

स्वास्थ्य शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजनी सौरभ और डॉ. सोमा सुन्दरम, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मृदिमा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीपर्णा तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिका ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.

माता की याद में लिया था नि:शुल्क इलाज का संकल्प

डॉ. रमन किशोर ने बताया कि वर्षों पहले समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी माता का निधन हो गया था. इस घटना के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे, ताकि इलाज के अभाव में किसी परिवार को अपनों को न खोना पड़े.

313 शिविरों में 53 हजार से अधिक मरीजों का इलाज

डॉ. रमन किशोर ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों के नियमित फॉलो-अप के लिए एआईआईएमएस गोलंबर, फुलवारी शरीफ में एक स्वास्थ्य केंद्र भी संचालित किया जा रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों में 313 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 53 हजार से अधिक मरीजों का इलाज, जांच, दवा और परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा चुका है.

ग्रामीणों ने पहल की सराहना की

स्थानीय लोगों ने डॉ. रमन किशोर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं. लोगों ने इस तरह के सामाजिक प्रयासों को लगातार जारी रखने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन