विश्वविद्यालय में प्रान जेनरेट नहीं करने पर 80 से अधिक शिक्षकों के वेतन पर रोक
Published by : LALITANSOO Updated At : 02 May 2025 9:15 PM
80 teachers stopped
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय में प्रान जेनरेट नहीं करने पर 80 से अधिक शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के मार्च के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. कुलपति प्रो. डीसी राय के निर्देश पर डिप्टी रजिस्ट्रार टू की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी जो एक सितंबर 2005 के बाद नियुक्त हुए हैं या उनकी सेवा नियमितीकरण की गयी है. उनका अब तक प्रान जेनरेटन नहीं होने के कारण मार्च का वेतन स्थगित रखा गया है. ऐसे सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ 9 मई तक विश्वविद्यालय में संपर्क करना होगा. उन्हें साक्ष्य के तौर पर नियुक्ति पत्र या सेवा नियमितीकरण का पत्र प्रस्तुत करना होगा. इसमें करीब 25 से 26 शिक्षक और बाकी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सूची है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










