MUNGER : सदर अस्पताल में नहीं है महत्वपूर्ण पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 2:30 PM (IST)
विज्ञापन

लगभग 20 लाख की जनसंख्या वाले मुंगेर जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में मरीजों के लिए थायराइड, स्टूल, यूरिन कल्चर व विटामिन बी-12 जैसी सामान्य व आवश्यक पैथोलॉजी जांच तक की सुविधा नहीं है.
विज्ञापन
मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट :
लगभग 20 लाख की जनसंख्या वाले मुंगेर जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में मरीजों के लिए थायराइड, स्टूल, यूरिन कल्चर व विटामिन बी-12 जैसी सामान्य व आवश्यक पैथोलॉजी जांच तक की सुविधा नहीं है. वैसे सदर अस्पताल में नियमानुसार 140 प्रकार की जांच की व्यवस्था होनी है, लेकिन यहां केवल 56 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा ही मरीजों को मिल रही है. अन्य पैथोलॉजी जांच के लिए निजी जांच केंद्रों में 500 से 1000 रुपये तक मरीजों को खर्च करना पड़ रहा है. हाल यह है कि अस्पताल के आगे भी बिना मानक के कई प्राइवेट जांच घर चल रहे हैं, जहां स्वास्थ्यकर्मियों की सांठ-गांठ से मरीजों को भेजा जाता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










