MUNGER : 5.50 ग्राम ब्राउन शुगर व 98.50 ग्राम व्हाइट ड्रग्स के साथ भागलपुर का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
MUNGER

MUNGER : 5.50 ग्राम ब्राउन शुगर व 98.50 ग्राम व्हाइट ड्रग्स के साथ भागलपुर का युवक गिरफ्तार MUNGER : 5.50 ग्राम ब्राउन शुगर व 98.50 ग्राम व्हाइट ड्रग्स के साथ भागलपुर का युवक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को 4.50 ग्राम ब्राउन शुगर और 98.50 ग्राम व्हाइट ड्रग्स एस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :

MUNGER NEWS : गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को 4.50 ग्राम ब्राउन शुगर और 98.50 ग्राम व्हाइट ड्रग्स एस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. मुंगेर के सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बियाड़ा स्थित क्षेत्र में धड़ल्ले से ब्राउन शुगर की बिक्री और उपयोग किया जाता है. इस पर संज्ञान लेते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ईस्ट कॉलोनी थाना इंचार्ज वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसने बियाडा क्षेत्र से एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पॉकेट से 4.50 ग्राम ब्राउन शुगर और 98.50 ग्राम व्हाइट ड्रग्स बरामद किये गये. इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक सोनू कुमार सिंह भागलपुर निवासी नारायण सिंह का पुत्र है, जो मूल रूप से वैशाली जिला के जुड़वानपुर का निवासी है. पुलिस उसके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर उसे न्याय हिरासत में भेजने की कार्रवाई में लग चुकी है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन