निरहुआ-आम्रपाली दुबे का नया भोजपुरी गाना तू संगम हम प्रयाग रिलीज, स्टार्स की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया गाना तू संगम हम प्रयाग रिलीज हो गया है. गाने में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है.
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपनी शानदार केमिस्ट्री के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं. फिल्म चीख से उनका नया रोमांटिक गाना ”तू संगम हम प्रयाग” रिलीज हो गया है. भोजपुरी गाने में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही है.
तू संगम हम प्रयाग गाने के बारे में
तू संगम हम प्रयाग गाने को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है. दोनों स्टार एक नाव में बैठे हैं और चारो ओर पानी दिखाई दे रहा है. आम्रपाली ने इसमें व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, वहीं निरहुआ रेड कलर के शर्ट में नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं, तू पावन गंगा जैसी निर्मल, तोहरे से जागल भाग्य हमर सजनी हो… तू संगम हम प्रयाग.
तू संगम हम प्रयाग को इन लोगों ने मिलकर किया तैयार
तू संगम हम प्रयाग गाने को सुगम सिंह और ज्योति शर्मा ने अपनी मधुर आवाज दी है. वहीं संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है, जो गाने के रोमांटिक मूड को पूरी तरह से महसूस कराता है. दुर्गेश भट्ट के लिखे बोल सीधे दिल को छूते हैं और दर्शकों को गाने से जोड़कर रखते हैं. फिल्म चीख का निर्माण स्निप कॉरपोरेशन और मां शांति फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. वहीं इसे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन और राजकुमार सिंह की ओर से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह और अभिषेक कुमार पांडे हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया है.
फिल्म चीख के बारे में
फिल्म में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के अलावा छोटी सिंह और आर्यन बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी और निर्देशन धीरज ठाकुर ने संभाला है. उनके निर्देशन में तैयार यह फिल्म इमोशन, ड्रामा और मनोरंजन का शानदार मिश्रण मानी जा रही है. इसके अलावा नरसिंह राजपूत को-प्रोड्यूसर और मुन्ना सिंह राजपूत एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मैं जिंदा हूं’, मौत की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर, बोले- मैं हेल्दी और हैप्पी हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










