MUNGER : प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर पहुंचे जमालपुर, रेल इंजन कारखाना का कर रहे निरीक्षण
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 2:11 PM (IST)
विज्ञापन

पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर परमानंद शर्मा शुक्रवार को हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस से जमालपुर पहुंचे.
विज्ञापन
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :
पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर परमानंद शर्मा शुक्रवार को हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस से जमालपुर पहुंचे. वह यहां रेल इंजन कारखाना जमालपुर में चल रहे विभिन्न कार्यकलापों का जायजा ले रहे हैं. जमालपुर स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए रेल इंजन कारखाना के वरीय अधिकारी जमालपुर स्टेशन पहुंचे हुए थे. प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर ने रेल इंजन कारखाना जमालपुर के विभिन्न शॉप के कार्यकलापों के निरीक्षण के लिए कारखाना परिसर पहुंच चुके हैं. वह लगभग शाम चार बजे तक कारखाना का निरीक्षण करेंगे. इसके उपरांत जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस से वह वापस मुख्यालय कोलकाता लौट जाएंगे. उनके साथ मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल के साथ अन्य उप मुख्य यांत्रिक अभियंता गण शामिल हैं. बताया गया कि इस दौरान विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें ज्ञापन सौंपा जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










