सहयोग शिविर में ग्रामीणों का ऑन द स्पॉट मामलों का होगा निष्पादन
Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :08 May 2026 7:49 PM (IST)
विज्ञापन

नयी सरकार बनते ही जन सुनवाई कार्यक्रम के जगह पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की ओर रूख की है.
विज्ञापन
19 मई को बहिरा पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर, प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश
हवेली खड़गपुर. नयी सरकार बनते ही जन सुनवाई कार्यक्रम के जगह पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की ओर रूख की है. आगामी 19 मई को बहिरा पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जायेगा. इस शिविर के आयोजन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि शिविर में आने वाले लाभुकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निष्पादन सुनिश्चित की जाय. उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और जरूरतमंदों को तत्काल लाभ पहुंचाने का प्रयास करें. 19 मई को बहिरा पंचायत के सरकार भवन में शिविर लगाया जाएगा. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके. इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई. वहीं अधिकारियों ने भरोसा जताया कि समन्वय और सक्रिय भागीदारी से सहयोग शिविर सफल होगा. मौके पर बीएओ, बीइओ, सीओ, सीडीपीओ, एमओ, श्रम अधिकारी, मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, कार्यपालक सहायक, ग्रामीण आवास सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, पंचायत रोजगार सेवक सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










