विश्व रेड क्रॉस दिवस पर निकला जागरूकता मार्च, दिया मानवता का संदेश

Updated:
विज्ञापन
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर निकला जागरूकता मार्च, दिया मानवता का संदेश

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंगेर की ओर से शुक्रवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का थीम यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी रखा गया.

विज्ञापन

मुंगेर. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंगेर की ओर से शुक्रवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का थीम यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी रखा गया. इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से जागरूकता मार्च निकाली गयी. जिसे रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ सुधीर कुमार एवं सचिव देव प्रकाश ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर जयकिशोर संतोष, डॉ पंकज, शिशिर कुमार लालू, अंकित जालान मुख्य रूप से शामिल थे. जागरूकता मार्च रेड क्रॉस परिसर से निकलकर पीपल पाती रोड, भगत सिंह चौक, नगर निगम, पीएनवी, बेकापुर, दीनदयाल चौक, राजीव गांधी चौक और पटेल चौक होते हुए पुनः रेड क्रॉस परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. मार्च में शामिल लोग अपने हाथों में विभिन्न जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लिए हुए थे. प्रतिभागी रक्तदान महादान, मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म, मानव-मानव एक हो जैसे नारों के माध्यम से लोगों को मानवता और सेवा का संदेश दे रहे थे. चेयरमैन एवं सचिव ने कहा कि विश्व रेड क्रॉस दिवस संस्था के संस्थापक हेनरी डोनाल्ड के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा को समर्पित कर दिया और मानवता की सेवा के उद्देश्य से रेड क्रॉस संस्था की स्थापना की. वक्ताओं ने कहा कि मुंगेर रेड क्रॉस सोसाइटी भी लगातार मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है. बाढ़ पीड़ितों, अग्निपीड़ितों एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के साथ-साथ जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना, ठंड के मौसम में गरीबों के बीच कंबल वितरण तथा जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है. जागरूकता मार्च में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे एवं शहर के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन