मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत पालना घर का किया गया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत पालना घर का किया गया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत शुक्रवार को समाहरणालय के समीप पालना घर का उदघाटन जिला पदाधिकारी निखिल धनराज ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

मुंगेर. मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत शुक्रवार को समाहरणालय के समीप पालना घर का उदघाटन जिला पदाधिकारी निखिल धनराज ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में कामकाजी महिलाओं एवं कार्यालय आने वाले अभिभावकों के छोटे बच्चों की देखभाल एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गयी है. इसी उद्देश्य से यहां पालना घर की स्थापना की गयी है, ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं बाल हित संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम है. पालना घर में बच्चों के लिए सुरक्षित कक्ष, खेल सामग्री, बैठने एवं आराम की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल तथा पोषण संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पालना घर का संचालन नियमित एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके. डीएम ने पालना घर के सुचारु संचालन के लिए चयनित क्रेच वर्कर एवं सहायक क्रेच वर्कर को चयन पत्र भी प्रदान किया. चयन पत्र प्राप्त करने वाले कर्मियों को से डीएम ने कहा कि बच्चों की देखभाल अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन