जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर रात्रि में लिया गया ट्रैफिक व पावर ब्लॉक

Updated:
विज्ञापन
जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर रात्रि में लिया गया ट्रैफिक व पावर ब्लॉक

पूर्व रेलवे के मालदा रेल डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर शुक्रवार की रात्रि 21:50 बजे से मध्य रात्रि 2:20 बजे तक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया.

विज्ञापन

जमालपुर. पूर्व रेलवे के मालदा रेल डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर शुक्रवार की रात्रि 21:50 बजे से मध्य रात्रि 2:20 बजे तक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. यह ब्लॉक शनिवार की रात और रविवार की रात को भी इसी समय सीमा के लिए लिया जाना है. इसके कारण रेल यात्रियों को कुछ परेशानी हो सकती है. बताया गया कि जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर स्थित सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. इसी सिलसिले में अप एवं डाउन लाइन के बीच स्टील का गार्डर चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शुक्रवार से रविवार तक देर रात्रि 21 50 बजे से मध्य रात्रि 2:20 तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. जानकारी में बताया गया है कि इसके कारण 73435/73436 जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है. जबकि हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस को हावड़ा स्टेशन पर 3 घंटे के लिए, मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस को मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे के लिए और बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस को बालूरघाट रेलवे स्टेशन पर दो घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया. शनिवार को भी बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस को दो घंटे के लिए री-शेड्यूल किया जाएगा. इधर शुक्रवार की रात्रि ब्लॉक लेने के पहले भागलपुर की ओर से चलकर देवघर जमालपुर पैसेंजर ट्रेन जमालपुर पहुंची थी, जबकि भागलपुर जाने के लिए दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जमालपुर पहुंची थी.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन