रेल कारखाना में उत्पाद की गुणवत्ता क्वालिटी व समयबद्धता का दिया निर्देश

Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :08 May 2026 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
रेल कारखाना में उत्पाद की गुणवत्ता क्वालिटी व समयबद्धता का दिया निर्देश

पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर प्रेमनाथ प्रसाद शुक्रवार को जमालपुर पहुंचे.

विज्ञापन

पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर ने रेल कारखाना का किया निरीक्षण

जमालपुर. पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर प्रेमनाथ प्रसाद शुक्रवार को जमालपुर पहुंचे. यहां उन्होंने रेल इंजन कारखाना जमालपुर के विभिन्न शॉप में चल रहे कार्यकलापों का जायजा लिया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस से जमालपुर पहुंचे थे. निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर डब्ल्यूआरएस-5 शॉप पहुंचे और वहां चल रहे विभिन्न कार्यकलापों का जायजा लिया. इसके बाद वह कैष्णव बोगी शॉप का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां चल रहे कार्यों के बारे में उन्होंने शॉप के सीनियर सेक्शन इंजीनियर से जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने डब्ल्यूआरएस-2 शॉप और मैन्युफैक्चरिंग शॉप, बीएलसी शॉप का जायजा लिया. इसी शॉप में बॉक्स एनएचएल और बीटीपीएन का निर्माण किया जाता है. निर्माण प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से उन्होंने लंबी बातचीत की और विभिन्न प्रकार के निर्देश दिये. इसके बाद प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर एमसीटीआर शॉप गए. जहां जमालपुर जैक का निर्माण किया जाता है. निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

सीटीआरबी शॉप व्हील शॉप का निरीक्षण करने के बाद प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर रेल इंजन कारखाना के मुख्यालय कंबाइंड बिल्डिंग पहुंचे. जहां मुख्य कारखाना प्रबंधक के सभागार में उन्होंने कारखाना के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि रेल इंजन कारखाना जमालपुर लगातार अच्छा काम कर रहा है. उन्होंने सफलता हासिल करने के लिए उत्पाद की गुणवत्ता क्वालिटी के साथ ही समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि यदि प्रतियोगिता के इस दौर में हम निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता और बेहतर क्वालिटी के उत्पाद डिलीवर करते हैं तो निश्चित रूप से उसका हमें लाभ मिलेगा. मौके पर मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल, उपमुख्य यांत्रिक अभियंता डॉ अभ्युदय, अभिनय कुमार, प्रीतम कुमार, सौरभ कुमार, अनुराग सिंह, दिव्यांशु कुमार आदि मौजूद थे. बताया गया कि प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर शुक्रवार की देर संध्या जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस से मुख्यालय कोलकाता के लिए प्रस्थान कर गए.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन