विधायक के अंगरक्षक पर चल रही जांच, दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2016 5:13 AM
विज्ञापन
मुंगेर : बाढ़ पीड़ित के साथ विधायक के बॉडीगार्ड द्वारा पिटाई का मामला एक और जहां राजनीति रंग लेता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अब तक जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. जिसके कारण बॉडीगार्ड पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. विदित हो कि 6 सितंबर को बाढ़ से विस्थपित हुए एक […]
विज्ञापन
मुंगेर : बाढ़ पीड़ित के साथ विधायक के बॉडीगार्ड द्वारा पिटाई का मामला एक और जहां राजनीति रंग लेता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अब तक जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. जिसके कारण बॉडीगार्ड पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है.
विदित हो कि 6 सितंबर को बाढ़ से विस्थपित हुए एक बाढ़ पीड़ित को विधायक विजय कुमार विजय के अंगरक्षक मो. असफाक ने बुरी तरह से पिटाई कर दी. जिसमें प्रदीप का हाथ टूट गया और शरीर पर चोटें आयी. मामले को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने डीएम एवं एसपी के कार्यालय का घेराव किया और अंगरक्षक पर कार्रवाई की मांग की. घटना के 24 घंटे बीत गये. लेकिन न तो अबतक पुलिस ने पीड़ित का बयान लिया और न ही प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसके कारण पीड़ित प्रदीप न्याय मिलने की आस छोड़ दी है. एसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़ित को कोतवाली थाना भेजा गया था. लेकिन वह अबतक थाना नहीं गया. मामले की जांच एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा से करायी जा रही है. जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है. अगर अंगरक्षक दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
बढ़ी राजनीति, होने लगी बयानबाजी . विधायक विजय कुमार विजय के अंगरक्षक मो. असफाक द्वारा बाढ़ पीड़ित के साथ मारपीट पर राजनीति सरगर्मी बढ़ गयी है और बयानबाजी का दौर चल पड़ा है. भाजपा नेता प्रणव कुमार यादव ने कहा कि विधायक के अंगरक्षक ने बाढ़ पीड़ितों के साथ मारपीट किया यह काफी निंदनीय है. पहले से ही बाढ़ के कारण ये लोग घरबार छोड़ कर सड़कों पर शरण लिये हुए हैं. ऐसे अंगरक्षक पर पुलिस अधीक्षक अविलंब कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबित करें. युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती की अध्यक्षता में इस मुद्दे को लेकर एक बैठक हुई और घटना की निंदा की गयी. नेताओं ने कहा कि राजद विधायक के अंगरक्षक द्वारा बाढ़ पीड़ित की पिटाई की गयी. बाढ़ के समय महागठबंधन के नेता अपने हाथ से बाढ़ पीड़ितों को खाना पड़ोस कर खूब फोटो खिंचवाये. लेकिन अब उसका असली चेहरा सामने आ गया. सपा के जिला महासचिव मो. आजम ने बयान जारी कर कहा कि विधायक के अंगरक्षक को अविलंब निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग एसपी से की है. इधर भाजपा नेता कृष्णा मंडल ने इस घटना के भर्त्सना करते हुए कहा है कि विधायक के बॉडीगार्ड की पिटाई से घायल पीड़ित को 50 हजार मुआवजा दिया जाय. साथ ही इस मामले की जांच कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










