सामाजिक परिवर्तन के लिए मानसिक स्वच्छता सर्वोपरि : डॉ हरिश्चंद्र शाही

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 14 May 2026 6:15 PM

विज्ञापन

गेर विश्वविद्यालय व पांच कॉलेजों में संयुक्त रूप से चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन

– मुंगेर विश्वविद्यालय व पांच कॉलेजों में संयुक्त रूप से चलाया स्वच्छता अभियान मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस के साथ आरडी एंड डीजे कॉलेज, जेएमएस कॉलेज, बीआरएम कॉलेज, जेआरएस कॉलेज और जमालपुर कॉलेज जमालपुर एनएसएस ईकाई ने गुरूवार को संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया. जिसका प्रारंभ स्वच्छता रैली से किया गया. इस दौरान स्वच्छता पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया. जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ ली. सर्वप्रथम डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्र, वित्त पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ प्रियरंजन तिवारी और आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो बिजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली अभियान की शुरुआत की. जिसमें सभी पांच कॉलेजों के लिये 200 एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहभागिता दी. इस दौरान मुंगेर विश्वविद्यालय परिसर एवं कॉलेज परिसर की भी सफाई की गयी. साथ ही स्वयंसेवकों ने स्वच्छता प्लेज के अंतर्गत प्रण लिया कि अपने दैनिक जीवन में साफ-सफाई को अपनाकर अपने आप को स्वस्थ रखेंगे. स्वच्छता रैली पांच नंबर गुमटी होते हुए जेएमएस कॉलेज प्रांगण में जाकर समाप्त हुई. इसके बाद स्वच्छता ही सेवा थीम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में डीजे कॉलेज के प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी विभाग के पीजी विभागाध्यक्ष प्रो हरिशचंद्र शाही और जेएमएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रंजन कुमार सिंह थे. प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा स्वयंसेवकों का उद्देश्य होना चाहिए. हिंदी पीजी विभागाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही पूजा है. भारतीय संस्कृति में दिवाली, छठ आदि त्योहारों में स्वच्छता को ही महत्व दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए मानसिक स्वच्छता सर्वोपरि है. मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वच्छता ही कर्म है. विद्यार्थी अपने व्यवहार में परिवर्तन किए बिना समाज को स्वच्छ नहीं कर सकते. कार्यक्रम का संचालन जेएमएस कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ तबारक अंसारी और धन्यवाद ज्ञापन एमयू के एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने किया. मौके पर एनएसएस कार्यालय कर्मी सौरव शांडिल्य, सपनी, सुशांत कुमार सहित मृत्युंजय, हर्ष, कुणाल, राजन, अंशु प्रिया, भाव्या झा, सोनाली, सोनम, मनीषा, कशिश, खुशी, मुस्कान, अंजलि, मनीषा, अनामिका, नंदिनी, नेहा, पल्लवी, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ चंदा कुमारी, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ भास्कर मिश्रा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन