एमयू में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आज

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 14 May 2026 5:50 PM

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो संजय कुमार शुक्रवार को तीन जुलाई को होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर बैठक करेंगे

विज्ञापन

– दीक्षांत को लेकर आवेदन प्रक्रिया आरंभ करने सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चाफोटो संख्या – मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो संजय कुमार शुक्रवार को तीन जुलाई को होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर बैठक करेंगे. जिसमें दीक्षांत समारोह को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ करने के साथ समारोह के तैयारियों पर चर्चा होगी. बता दें कि तीन जुलाई को एमयू के तीसरे दीक्षांत समारोह को आयोजित करने के लिये विश्वविद्यालय को कुलाधिपति से स्वीकृति मिल चुकी है. जबकि एमयू के तीसरे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता भी खुद कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) करेंगे. इसके लिये राजभवन द्वारा विश्वविद्यालय से समारोह की कार्यसूची के साथ मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम व डायस प्लान मांगा गया है. जिसके लिये शुक्रवार को विश्वविद्यालय में बैठक का आयोजन किया जायेगा. जहां राजभवन द्वारा मांगे गये जानकारी के अतिरिक्त तीसरे दीक्षांत समारोह के लिये आवेदन की प्रक्रिया आरंभ करने सहित समारोह के तैयारियों पर चर्चा होगी. पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि बैठक के बाद ही दीक्षांत समारोह के लिये आवेदन की प्रक्रिया आरंभ करने का निर्णय लिया जायेगा. जिसकी सूचना बाद में जारी की जायेगी. विदित हो कि एमयू के पास तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातक में केवल एक सत्र 2022-25 है. वही पीजी में भी एक सत्र 2023-25 है. इसके अतिरिक्त बीएड में एक सत्र 2023-25 ही होंगे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन