एक और अज्ञात वृद्ध महिला पहुंची अस्पताल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 5:04 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में पुन: एक अज्ञात वृद्ध महिला पायी गयी जो बीमार अवस्था में इमरजेंसी वार्ड के समीप नाले के पास बैठी थी. उनसे बातचीत करने की कोशिश की गयी़ किंतु वृद्धा ने कुछ भी नहीं बताया़ वह चुपचाप नाले के समीप बैठी रही़ आते-जाते चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफों की […]

विज्ञापन

मुंगेर : मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में पुन: एक अज्ञात वृद्ध महिला पायी गयी जो बीमार अवस्था में इमरजेंसी वार्ड के समीप नाले के पास बैठी थी. उनसे बातचीत करने की कोशिश की गयी़ किंतु वृद्धा ने कुछ भी नहीं बताया़ वह चुपचाप नाले के समीप बैठी रही़ आते-जाते चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफों की ओर देख वृद्धा इस बात को लेकर इशारा करती कि

वह बीमार है और उसे इलाज की दरकार है. अस्पताल में ड्यूटी करने वाले एक सिक्यूरिटी गार्ड ने बताया कि वृद्ध महिला को सोमवार से ही पुराने इमरजेंसी वार्ड के समीप देखा जा रहा है. किंतु उनके साथ एक भी व्यक्ति नजर नहीं आ रहे़ महिला के शरीर पर कई जगहों पर घाव है तथा वे चल-फिर भी नहीं सकती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन