तीन घंटे तक बंद रही आवाजाही

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2016 5:12 AM

विज्ञापन

शहर के दलहट्टा में सड़क पर जलजमाव . पूर्वा नक्षत्र की बारिश ने किया जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित जमालपुर : सावन का महीना भले ही धूल भरा गुजर गया, परंतु पूर्वा नक्षत्र के आगमन के साथ ही पिछली रात से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया […]

विज्ञापन

शहर के दलहट्टा में सड़क पर जलजमाव .

पूर्वा नक्षत्र की बारिश ने किया जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित
जमालपुर : सावन का महीना भले ही धूल भरा गुजर गया, परंतु पूर्वा नक्षत्र के आगमन के साथ ही पिछली रात से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. इसके कारण सबसे अधिक प्रभाव बाजार पर पड़ा है जहां अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ देखी गई. जमालपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में रविवार की रात्रि तेज बारिश हुई. वहीं सोमवार को भी दिन भर झमाझम बारिश से जहां गरमी से लोगों को राहत हुई,
वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश के पानी ने लोगों के लिए परेशानी पैदा कर दी. सबसे अधिक खराब स्थिति नयागांव क्षेत्र में बनी देखी गई. जुबलीवेल पुल के समांतर नेशनल इंस्टिच्यूट से नयागांव ठाकुरवाड़ी तक जाने वाली प्रमुख सड़क पर नारकीय नजारा था. कई वर्ष पूर्व शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति योजनाो लेकर निर्माण इकाई जिंदल कंपनी द्वारा पाइप बिछाने के लिए जो सड़क की खुदाई की गई थी,
वहां बारिश के पानी ने कीचड़ से लोगों की आवाजाही को प्रभावित किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ही दिन की पूर्वा की बारिश ने रुला दिया है. सबसे अधिक परेशानी शिक्षक दिवस को लेकर इस मार्ग पर स्थित विभिन्न विद्यालयों में जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को हुई. वहीं वार्ड छह के पार्षद अमरशक्ति ने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए प्रशासन जिम्मेवार है. क्योंकि कई बार जिला प्रशासन को भी इस बारे में सूचना देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया, परंतु नतीजा सिफर निकला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन