एसपी ने पहनाया स्टार कराया कर्तव्य का बोध

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2016 5:10 AM

विज्ञापन

प्रोन्नति पत्र देते एसपी आशीष भारती. मुंगेर : मुंगेर पुलिस में तैनात 45 पुलिसकर्मियों को सोमवार को एक सादे समारोह में पदोन्नति दिया गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में एसपी आशीष भारती ने प्रोन्नति पाने वाले सभी पुलिकर्मियों को स्टार पहनाया और कर्तव्य का बोध कराया. इस मौके पर खड़गपुर डीएसपी सुरेंद्र कुमार, […]

विज्ञापन

प्रोन्नति पत्र देते एसपी आशीष भारती.

मुंगेर : मुंगेर पुलिस में तैनात 45 पुलिसकर्मियों को सोमवार को एक सादे समारोह में पदोन्नति दिया गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में एसपी आशीष भारती ने प्रोन्नति पाने वाले सभी पुलिकर्मियों को स्टार पहनाया और कर्तव्य का बोध कराया. इस मौके पर खड़गपुर डीएसपी सुरेंद्र कुमार, तारापुर डीएसपी टीएन विश्वास, मेजर अरविंद शर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे. मुंगेर में पदस्थापित 4 अवर निरीक्षक को इंस्पेक्टर में प्रोन्नति दी गयी है.
जबकि 22 जमादार को अवर निरीक्षक एवं 19 हवलदार को सहायक अवर निरीक्षक में प्रोन्नति मिली है. एसपी आशीष भारती ने कहा कि प्रोन्नति मिलने के बाद दायित्व भी बढ़ जाता है. इसलिए यह हमेशा ध्यान रहे कि अपने कर्तव्य का पालन पुरी इमानदारी से करें. क्योंकि आपके हाथों में ही जनता के जान-माल की सुरक्षा का दायित्व है. आप जनता के बीच मैत्री संबंध स्थापित कर रखें. ताकि हर गतिविधि की जानकारी आपकों जनता देती रहे. पब्लिक के सहयोग से ही अपराधियों और गैर कानूनी कार्यों पर रोक लगाने में पुलिस को सफलता मिलेंगी.
46 पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन
चार अवर निरीक्षक
बने इंस्पेक्टर
22 जमादार को अवर निरीक्षक में िमली प्रोन्नति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन