मोबाइल व लैपटॉप की चोरी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2016 2:12 AM
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अरगड़ा रोड निवासी दिगंबर कुमार के घर से तीन दिन पूर्व चोरों ने लैपटॉप व मोबाइल की चोरी कर ली. थाने में लिखित शिकायत करने पर पुलिस ने सन्हा दर्ज किया. जिससे परेशान होकर पीड़ित ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार […]
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अरगड़ा रोड निवासी दिगंबर कुमार के घर से तीन दिन पूर्व चोरों ने लैपटॉप व मोबाइल की चोरी कर ली. थाने में लिखित शिकायत करने पर पुलिस ने सन्हा दर्ज किया. जिससे परेशान होकर पीड़ित ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी है.
हेरुदियारा निवासी दिगंबर कुमार का नया घर अरगड़ा रोड मस्जिद के पास है. 31 अगस्त को उसके घर में चोरी की घटना हुई. चोरों ने उसके घर से लैपटॉप, आइ फोन एवं मोबाइल चुरा लिया. चोरों ने दो एटीएम कार्ड व गैस बुक भी चुरा लिया. दिगंबर कुमार ने 1 सितंबर को कासिम बाजार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत की. पीड़ित 3 सितंबर को एसपी कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर कहा कि उनके शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कर सन्हा दर्ज कर लिया गया है. इसलिए मामले की प्राथमिकी दर्ज कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










