शीतलपुर व मुबारकचक का मैच बराबरी पर समाप्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 12:00 AM

विज्ञापन

शीतलपुर व मुबारकचक का मैच बराबरी पर समाप्त मुंगेर . जिला लीग फुटबॉल मैच में शुक्रवार को एसएससी शीतलपुर का मुकाबला इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब मुबारकचक के बीच खेला गया. जो गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ. मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी प्रभाकर मिश्रा ने मैदान जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेल प्रारंभ होते […]

विज्ञापन

शीतलपुर व मुबारकचक का मैच बराबरी पर समाप्त मुंगेर . जिला लीग फुटबॉल मैच में शुक्रवार को एसएससी शीतलपुर का मुकाबला इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब मुबारकचक के बीच खेला गया. जो गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ. मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी प्रभाकर मिश्रा ने मैदान जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेल प्रारंभ होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. लेकिन कोई भी खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं हो सका. जिसके कारण मैच गोलरहित बराबरी पर छूट गया. निर्णायक मंडली में सुनिल कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अजय कुमार यादव, अशोक ठाकुर शामिल थे. खेल को सफल बनाने में रविंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार अरुण, प्रभुनाथ शुक्ला, कोंदा हंसदा, शशि भूषण सिंह, मो. तनवीर, मो. हैदर, राजेश पासवान शामिल थे. —————————–भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन मुंगेर . श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को संन्यास पीठ में साकेत धाम जबलपुर से पधारे स्वामी गिरिशानंद जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना उद्धार, शकट भजन, कृष्ण बलराम का नामाकरण एवं माखन चोरी जैसे प्रसंगों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया. मौके पर बाल योग मित्र मंडल के बच्चों ने भगवान कृष्ण और बलराम के बाल रूप की सुंदर झांकी प्रस्तुत की. भागवत सप्ताह की पूर्णाहुति 4 सितंबर को होगी और उस दिन मांगलिक अनुष्ठान का भी कार्यक्रम होगा. —————————–विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत मुंगेर . शहर के गांधी चौक निवासी 25 वर्षीय बिक्की कुमार की मौत गुरुवार की देर रात विद्युत स्पर्शाघात से हो गयी. बताया जाता है कि वह अपने घर के दो मंजिले छत पर पर चढ़ कर विद्युत तार ठीक कर रहा था. इसी दौरान वह विद्युत तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. युवक मिठाई का दुकान चलाता था. ————————–जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा मुंगेर . जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भूषण ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा को अपना इस्तीफा सौंप दिया गया. उन्होंने कहा कि वे पेशागत व्यस्तताओं के कारण अपेक्षित समय पार्टी में नहीं दे पा रहे है. जिसके कारण मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन