नप के पार्क नर्मिाण का मामला पड़ा खटाई में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 12:00 AM

विज्ञापन

नप के पार्क निर्माण का मामला पड़ा खटाई में प्रतिनिधि . जमालपुरनगर परिषद जमालपुर द्वारा शहरी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण को लेकर पार्क निर्माण की योजना खटाई में पड़ गयी है. बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र में अपनी जमीन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण नगर परिषद प्रशासन ने रेलवे से जमीन की मांग […]

विज्ञापन

नप के पार्क निर्माण का मामला पड़ा खटाई में प्रतिनिधि . जमालपुरनगर परिषद जमालपुर द्वारा शहरी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण को लेकर पार्क निर्माण की योजना खटाई में पड़ गयी है. बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र में अपनी जमीन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण नगर परिषद प्रशासन ने रेलवे से जमीन की मांग की थी, जिसमें सफलता नहीं मिली.केंद्र सरकार के अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के तहत लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से नगर परिषद क्षेत्र में आम लोगों के लिए पार्क निर्माण की योजना बनायी गई थी. इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर परिषद को जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा था. जमालपुर नगर परिषद के लिए अमृत की ओर से पहली बार इस प्रकार की कोई योजना को स्वीकृति मिली थी. जिसके लिए नगर परिषद प्रबंधन को लगभग तीन सौ मीटर से अधिक परिमिति वाली जमीन की आवश्यकता बताई गई थी. इस योजना के लिए नगर परिषद प्रशासन ने रेलवे से जमीन उपलब्ध कराने की आरजू की थी. इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय की दक्षिणी ओर छुरछुरिया से सटे जमीन को चिह्नित कर पार्क निर्माण के लिए वहां के प्राचार्य से निवेदन किया गया था. परंतु प्राचार्य ने यह कह कर अपनी असमर्थता जताई कि इसमें उन्हें अपने वरीय अधिकारियों की अनुमति की आवश्यकता है. ऐसे में मामला खटाई में पड़ गया है. कहते हैं अधिकारीकार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य की असहमति के बाद मुख्य कारखाना प्रबंधक से जमीन उपलब्ध कराने की गुजारिश की गई है. इस संबंध में उनसे रेलवे सिनेमा हॉल की पूर्वी ओर, रेलवे इंटर महाविद्यालय की उत्तरी ओर तथा रामपुर रेलवे कॉलोनी में पानी टंकी मैदान की दक्षिणी ओर की जमीन उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन