मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 12:00 AM
मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मुंगेर : दिशा विहार एवं क्राय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है. इसके तहत मुंगेर सदर, तारापुर प्रखंड के 20 गांवों का चयन किया गया है. जहां नुक्कड़ सभा, सामुदायिक बैठक, फिल्म शो एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है. सुप्रभात कुमार […]
मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मुंगेर : दिशा विहार एवं क्राय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है. इसके तहत मुंगेर सदर, तारापुर प्रखंड के 20 गांवों का चयन किया गया है. जहां नुक्कड़ सभा, सामुदायिक बैठक, फिल्म शो एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है. सुप्रभात कुमार ने बताया कि कुपोषण को रोकने के लिए समुदाय को जागरूक करना, कुपोषण को रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों व योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समुदाय को जानकारी देने. कार्यक्रम का समापन 7 सितंबर को किया जायेगा. ———————–8 वर्षीय पिहु बिहार खेल सम्मान से सम्मानित मुंगेर : मुंगेर की ताइक्वाडो खिलाड़ी 8 वर्षीय अदिति एलाइज पिहु को खेल दिवस पर पटना में बिहार खेल सम्मान से सम्मानित किया गया. इनके इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो खेल संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष एके सिंह, सचिव अमर कुमार सिंह, धीरज कुमार, निपेंद्र कुमार पासवान, अमृत कुमार, नीरज कुमार ने बधाई दी है. विदित हो कि 8 वर्षीय पिहु अपने नाम कई उपलब्धियां कर चुकी है. वर्ष 2015 में तेलागंना में आयोजित सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. वह जमालपुर के रामनगर मोर्चा निवासी अटल शास्त्री की पुत्री है. वह अपनी खेल प्रतिभा के बल पर जिले का नाम रौशन कर रही है. ————————विश्वविद्यालय निर्माण पर सकारात्मक पहल शुरू मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की और उस पर सकारात्मक पहल शुरू कर दिया गया. इस पर राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, राजद नेता नरेश सिंह यादव, मंटू शर्मा, रणजीत गुप्ता, पंकज यादव, परवेज चांद, प्रो. शब्बीर हसन, प्रेम कुमार यादव ने एक बयान जारी कर प्रसन्नता व्यक्त किया. नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय निर्माण संघर्ष मोर्चा द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम में शांतिपूर्ण आंदोलन चलाया. जिस पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने वि.वि खोलने की घोषणा की और अब उस पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जो स्वागत योग्य है. मुंगेर की जनता इसके लिए उन्हें बधाई देती है. ——————-इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ मुंगेर : राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने एक बयान जारी कर कहा कि स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय के प्रयास से मुंगेर में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग के निदेशक ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया हैं कि लीज नीति के तहत जमीन का अधिग्रहण कर अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ की जाय. जमीन अधिग्रहण की राशि उपलब्ध करा दी गयी है. राजद नेता युगल किशोर राय, शिशिर कुमार लालू, सुबोध तांती, आदर्श कुमार राजा, जटाशंकर, जफर अहमद, मनीष यादव ने इस पर हर्ष व्यक्त किया. ——————————— ब्लीचिंग पाउडर एवं सफाई की मांग मुंगेर : टाउन हाई स्कूल में बनाये गये राहत शिविर के दौरान फैली गंदगी एवं उठने वाले सड़ांध को दूर करने के लिए वार्ड पार्षद गोविंद मंडल ने स्वास्थ्य विभाग एवं निगम प्रशासन से साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर छिडकाव की मांग की है. उन्होंने कहा कि टाउन स्कूल के समीप एवं घोषीटोला में सड़ांध की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. यदि समय रहते सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया गया तो कभी भी महामारी फैल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










