कार्यपालक पदाधिकारी के वेतन पर रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 5:34 AM
मुंगेर : गेर के पंचम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ज्योति स्वरूप श्रीवास्त्व ने जमालपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल के वेतन पर रोक लगा दी है. न्यायालय ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी मुंगेर को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि विविध अपील संख्या 5/15 सत्यदेव प्रसाद एवं अन्य […]
मुंगेर : गेर के पंचम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ज्योति स्वरूप श्रीवास्त्व ने जमालपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल के वेतन पर रोक लगा दी है. न्यायालय ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी मुंगेर को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि विविध अपील संख्या 5/15 सत्यदेव प्रसाद एवं अन्य बनाम कार्यपालक पदाधिकारी के मामले में न्यायालय ने यह आदेश पारित किया है.
न्यायालय ने 16 अगस्त 2016 को इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी से कारण पृच्छा पूछा था. किंतु कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कारण पृच्छा का कोई जवाब नहीं दिया गया है और न ही न्यायालय द्वारा इस मामले में मांगे गये आवश्यक कागजात की प्रस्तुति न्यायालय में की गयी. फलत: अपील की सुनवाई करते हुए गुरुवार को न्यायालय ने वेतन रोकने संबंधी आदेश पारित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










