कार्यपालक सहायक की दूसरी सूची जारी, 19 अभ्यर्थी बहाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 5:33 AM
मुंगेर : हार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के तहत कार्यपालक सहायक की नियुक्ति के लिए गुरुवार को जिला स्थापना शाखा द्वारा द्वितीय सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. जिसमें कुल 19 अभ्यर्थियों को संविदा पर बहाल किया गया है. ये सभी अभ्यर्थी प्रमंडलीय कार्यालय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, आपूर्ति कार्यालय एवं […]
मुंगेर : हार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के तहत कार्यपालक सहायक की नियुक्ति के लिए गुरुवार को जिला स्थापना शाखा द्वारा द्वितीय सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. जिसमें कुल 19 अभ्यर्थियों को संविदा पर बहाल किया गया है. ये सभी अभ्यर्थी प्रमंडलीय कार्यालय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, आपूर्ति कार्यालय एवं विद्युत विभाग में अपना योगदान देंगे. विद्युत विभाग में कुल 13 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गयी है
. जिसमें अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, प्रेरणा कुमारी, प्रियंका कुमारी, वंदना कुमारी, संदीप कुमार झा, ज्योति कुमारी, आलोक कुमार, गोपाल कुमार चौधरी, राजीव रंजन कुमार, रोशनी कुमारी शामिल हैं. इसके साथ ही जयराम यादव जिला जनसंपर्क कार्यालय, गगन कुमार गोरंग संयुक्त निदेशक प्रमंडलीय कार्यालय, अमर कुमार श्रम अधीक्षक कार्यालय, दिवाकर कुमार बिहार राज्य अल्पसंख्यक प्रमंडलीय कार्यालय, विकास कुमार रजक आपूर्ति कार्यालय, राजेश कुमार आपूर्ति कार्यालय में बहाली की गयी है. विदित हो कि इससे पूर्व भी कुल 16 कार्यपालकों सहायकों की नियुक्त की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










