बाढ़पीड़ितों के बीच लगातार हो रहा राहत वितरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 5:33 AM
मुंगेर : ढ़ पीड़ितों के बीच लगातार विभिन्न राजनीतिक व स्वयं सेवी संगठनों द्वारा राहत सामग्री का वितरण कार्य जारी है. गुरुवार को भारत स्काउट एंड गाइड, सपा, डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से राहत वितरण किया गया. भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय द्वारा बाजार में बाढ़ पीड़ितों के लिए मुंगेर एवं जमालपुर बाजार […]
मुंगेर : ढ़ पीड़ितों के बीच लगातार विभिन्न राजनीतिक व स्वयं सेवी संगठनों द्वारा राहत सामग्री का वितरण कार्य जारी है. गुरुवार को भारत स्काउट एंड गाइड, सपा, डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से राहत वितरण किया गया. भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय द्वारा बाजार में बाढ़ पीड़ितों के लिए मुंगेर एवं जमालपुर बाजार में बुधवार को चंदा किया गया. उससे इकट्ठा पैसों से सामग्री खरीद कर बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण किया गया. मौके पर जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव, जिला संगठन आयुक्त श्रवण कुमार ठाकुर, करुण कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
सपा द्वारा बबुआ घाट सहित सड़कों पर आश्रय लिये हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच लगभग 600 पैकेट खाद्यान्न का वितरण किया गया. मौके पर दर्जनों कार्यककर्ता मौजूद थे. डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा सीताकुंड डीह, सीताकुंड उच्च विद्यालय के समीप रागा, किला परिसर एवं बबुआ घाट पर बाढ़ पीड़ितों के बीच पैकेट बांटे गये. प्राचार्य संजय कुमार अंबष्ठ, शिक्षक अमरेंद्र कुमार पांडे, प्रणव किशोर पांडे, संजीव कुमार मिश्रा, कक्षा 10 के छात्र विद्यालय बस से इन स्थानों पर पहुंचे और राहत सामग्री का वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










