युवती का शव मिलने से सनसनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 4:39 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालारामपुर मध्य विद्यालय नाथ टोला के समीप बुधवार को बाढ़ के पानी में सिरविहीन युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव पूरी तरह क्षतविक्षत था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. बुधवार की सुबह मवि नाथ टोला […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालारामपुर मध्य विद्यालय नाथ टोला के समीप बुधवार को बाढ़ के पानी में सिरविहीन युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव पूरी तरह क्षतविक्षत था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.

बुधवार की सुबह मवि नाथ टोला के समीप बाढ़ के पानी में एक शव तैरता हुआ मिला. सिर धड़ से जहां अलग था वहीं पानी में शव रहने के कारण वह सड़-गल गया था. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा एवं अवर निरीक्षक प्रियरंजन पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन