दूषित जल बन सकता है महामारी का कारण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 3:26 AM
मुंगेर : जिला स्वास्थ्य समिति खुद से ही यह आंकड़े बता रही है कि 45 गांवों में महामारी फैलने की संभावना है़ लेकिन स्वास्थ्य समिति इस बात को लेकर खुद ही गंभीर नहीं दिख रही़ मालूम हो कि जिले के छह प्रखंडों में कुल तीन लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है़ लेकिन सोमवार तक […]
मुंगेर : जिला स्वास्थ्य समिति खुद से ही यह आंकड़े बता रही है कि 45 गांवों में महामारी फैलने की संभावना है़ लेकिन स्वास्थ्य समिति इस बात को लेकर खुद ही गंभीर नहीं दिख रही़ मालूम हो कि जिले के छह प्रखंडों में कुल तीन लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है़ लेकिन सोमवार तक मात्र 14350 लोगों के बीच हैलोजेन का टैबलेट बांटा गया है़
हैलोजेन का टैबलेट इस वक्त पीड़ितों के लिए कई बीमारियों से बचने की खास दवा है़ इस टैबलेट के की ओर से पेयजल को आसानी से शुद्ध कर पिया जा सकता है़ लेकिन स्वास्थ्य विभाग जिस रफ्तार में टैबलेट का वितरण कर रही है, ऐसे में तो सभी लोगों को टैबलेट उपलब्ध कराते-कराते महीनों बीत जायेंगे तथा लोगों को डायरिया जैसे बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










