चौंका रहे स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 3:25 AM

विज्ञापन

मुंगेर : इन दिनों जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जो प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपी जा रही है, उनके आंकड़े बेहद चौकाने वाले हैं. स्वास्थ्य विभाग मुंगेर जिले में कुल 205 गांवों को बाढ़ प्रभावित बता रही है़ जिनमें से 174 गांव ऐसे बताये जा रहे हैं, जहां का सड़क संपर्क अब तक भंग […]

विज्ञापन

मुंगेर : इन दिनों जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जो प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपी जा रही है, उनके आंकड़े बेहद चौकाने वाले हैं. स्वास्थ्य विभाग मुंगेर जिले में कुल 205 गांवों को बाढ़ प्रभावित बता रही है़ जिनमें से 174 गांव ऐसे बताये जा रहे हैं, जहां का सड़क संपर्क अब तक भंग बताया जा रहा है़

लेकिन स्वास्थ्य विभाग 322 गांवों में ब्लेचिंग पाउडर का का विरतण करवा चुकी है़ इतना ही नहीं कुल 180 गांवों में ब्लेचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा चुका है़ सोचने वाली बात यह है कि 205 बाढ़ प्रभावित गांवों में से 174 गांव का सड़क संपर्क भंग है़ यदि 180 गांवों में ब्लेचिंग पाउडर का छिड़काव करवा दिया जा चुका है तो फिर यह कहने में कोई आपत्ति नहीं होगी कि स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ के पानी में ही अपना अधिकांश ब्लेचिंग पाउडर बहा दिया़ शायद आंकड़ों को देखने के बाद कोई भी मामले को समझने में देरी नहीं करेंगे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन