कोसी में सुखाड़, राज्य सरकार करे घोषित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2016 6:19 AM

विज्ञापन

कार्यक्रम . सुशील कुमार मोदी ने कृष्ण जन्मोत्सव व बीपी मंडल जयंती समारोह का किया उद्घाटन टीपी कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह बीपी मंडल जयंती सप्ताहिक समारोह को सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कोसी को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की राज्य सरकार से मांग की. मधेपुरा […]

विज्ञापन

कार्यक्रम . सुशील कुमार मोदी ने कृष्ण जन्मोत्सव व बीपी मंडल जयंती समारोह का किया उद्घाटन

टीपी कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह बीपी मंडल जयंती सप्ताहिक समारोह को सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कोसी को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की राज्य सरकार से मांग की.
मधेपुरा : श्री कृष्ण जन्मोत्सव सह बीपी मंडल जयंती सप्ताहिक समारोह के मौके पर पर मधेपुरा शहर तिरंगा से पट गया. शहर में भारत माता की जयकारे लगाते बाइक सवार सैकड़ों युवा हवा में तिरंगा लहरा रहे थे. तिरंगा यात्रा में शामिल बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कॉलेज चौक पर बीएन मंडल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. वहीं सुभाष चौक पर सुभाषचंद्र बोस, कर्पूरी चौक पर कर्पूरी ठाकुर व बस स्टैंड पर बीपी मंडल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पूष्प अर्पित किया.
इसके बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व सांसद नित्यांनद राय के साथ अतिथियों ने टीपी कॉलेज के सभा भवन में समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज बिहार में 166 प्रखंड सुखाड़ की चपेट में है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को यह अधिकार दे दिया है कि वे राज्य को बाढ़ व सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर रिपोर्ट दे. इस पर केंद्र सरकार त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित राज्य को मदद प्रदान करेगी. सुशील मोदी ने कहा कि मंडल मसीहा बीपी मंडल का नाम आज देश नहीं दुनिया भर में लिया जाता है.
बीपी मंडल के रिपोर्ट पर पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया. वहीं बिहार में 2005 के भाजपा के मदद से पिछड़ा समाज के लिए बीस प्रतिशत आरक्षण को लागू करवाया. इस दौरान आयोजन कर्ता श्रीकृष्ण सेना के सचिव राहुल यादव ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को पाग पहना कर एवं चांदी की बांसुरी व बाबा सिंहेश्वा का प्रतिक चिन्ह सप्रेम भेट किया. सासंद नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सामाजिक न्याय को बल प्रदान किया है. मौके पर डा देवाशीष बोस के निधन पर शोक सभा पारित कर पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित किया.
सुशील मोदी ने राहुल को दी बधाई . समारोह के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सुशील मोदी ने छात्र राजनीति में सफलता के बाद सामाजिक क्षेत्र में भी अहम योगदान निभाने वाले राहुल यादव को बधाई दी. राहुल यादव ने कहा कि मंडल विवि के अलग होने के बाद इस विवि में कोई मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं रहा. राहुल ने कर्पूरी मेडिकल कॉलेज एवं बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज को बीएन मंडल विवि में शामिल कराने की बात कही. साथ ही मेडिकल कॉलेज में कीर्ति नारायण मंडल का नाम जोड़ने की मांग राहुल ने की.
समारोह को संबोंधित करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि मधेपुरा में बड़े बड़े नेता सिर्फ घोषणा करके चले गये. लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल कारखाना के लिए बीस हजार करोड़ की स्वीकृति प्रदान की. आज मधेपुरा में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास सें रेल कारखाना का निमार्ण शुरू हो गया है. वहीं एनएच 106 एवं एनएच 107 के लिए तीन हजार करोड व साढे सात सौ करोड की स्वीकृति प्रदान की है.
कार्यक्रम का उद्घाटन करते सुशील मोदी.
श्री कृष्ण सेना ने विभूतियों को किया सम्मानित
समारोह के दौरान श्रीकृष्ण सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया. मौके पर पूर्व उप मुख्य मंत्री ने विभूतियों को प्रशस्ति पत्र एवं में मेटों देकर अपने हाथों को सम्मानित किया. इस दौरान श्रीकृष्ण सेना के सचिव राहुल यादव एवं श्री कृष्ण सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने समारोह के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समा
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया. समारोह में मुख्य रूप से आभाष आनंद झा, दिलीप सिंह, ले गौतम कुमार, नीरज गुप्ता, चंदन सिंह, डा हर्ष सिंधू, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, जटा शंकर, अमित कुमार, राधे कुमार, अमोद कुमार, प्रिंस, रोहित कुमार, रंजन यादव, नितीश, अजीत कुमार, रिंकू, पूजा, चांदनी, रूपम सहित हजारों की संख्या में श्रीकृष्ण सेना एवं श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन