वितरण केंद्र पर धांधली के आरोप में एक युवक हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2016 6:17 AM
मुंगेर : मॉडल स्कूल राहत केंद्र पर सोमवार को उस समय हंगामा हो गया. जब वहां बाढ़ पीड़ितों के बीच साड़ी-धोती का वितरण किया जा रहा था. बताया जाता था कि जब साड़ी-धोती का वितरण हो रहा था तभी कुछ युवक आकर वितरण में बाधा उत्पन्न किया. युवक अपने आदमियों को पहले देने की बात […]
मुंगेर : मॉडल स्कूल राहत केंद्र पर सोमवार को उस समय हंगामा हो गया. जब वहां बाढ़ पीड़ितों के बीच साड़ी-धोती का वितरण किया जा रहा था. बताया जाता था कि जब साड़ी-धोती का वितरण हो रहा था तभी कुछ युवक आकर वितरण में बाधा उत्पन्न किया. युवक अपने आदमियों को पहले देने की बात कर रहे थे. जिस पर अन्य बाढ़ पीड़ित आक्रोशित हो गये. हंगामा की सूचना पर एसडीओ डॉ कुंदन कुमार राहत केंद्र पहुंचे और एक युवक को हिरासत में ले लिया. जो लालदरवाजा का रहने वाला रामबालक यादव है. विदित हो कि रविवार को भी थाली-ग्लास वितरण में हंगामा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










