नप अध्यक्ष के आवास पर चली गोली, दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2016 7:40 AM

विज्ञापन

बनमनखी : अपराधियों ने शनिवार की देर रात नगर पंचायत अध्यक्ष संजना देवी के आवास पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में नप अध्यक्ष के पति सह वार्ड पार्षद नरेश यादव बाल-बाल बचे. तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दो अपराधियों को एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली व तीन […]

विज्ञापन

बनमनखी : अपराधियों ने शनिवार की देर रात नगर पंचायत अध्यक्ष संजना देवी के आवास पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में नप अध्यक्ष के पति सह वार्ड पार्षद नरेश यादव बाल-बाल बचे. तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दो अपराधियों को एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली व तीन खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल से छह बाइक भी जब्त की गयी है. गिरफ्तार अपराधियों में मुरलीगंज निवासी जीवन ज्योति कुमार पिता रामकृष्ण प्रसाद और गौरव कुमार पिता शंभु साह शामिल है. दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

वार्ड पार्षद नरेश यादव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले आशीष यादव ने खुटहरी गांव के सुभाष यादव से 34 हजार नोट डबल करने के नाम पर लिया था. जिसे वह नहीं लौटा रहा था. इस कारण खुटहरी के लोग नाराज थे. इसी बात को लेकर शनिवार शाम एक पंचायत हुई थी, जिसमें वे भी शामिल थे. मामले को लेकर रविवार को निर्णय होना था.
नप अध्यक्ष के…
श्री यादव ने बताया कि इसी बात से आक्रोशित आशीष यादव ने अपराधियों के साथ मिल कर उनके घर पर गोलियां बरसायी. श्री यादव ने बताया कि गोलीबारी के वक्त वह साथियों के साथ मातूराम हाई स्कूल के समीप रात्रि जागरण देख रहे थे. सूचना पर जब वह वहां पहुंचे, तो अपराधियों ने उन पर भी गोलियां चला दी, जिसमें बाल-बाल बचे. इसके बाद लोगों के साथ मिल कर अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया, तो दो अपराधी हत्थे चढ़ गया. पुलिस के आने पर अपराधियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध राय ने बताया कि अन्य अपराधियों की तलाश जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन