सदर प्रखंड के लिए नहीं है एंबुलेंस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2016 5:57 AM
विज्ञापन
कागजों पर स्वास्थ्य समिति द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 10 एंबुलेंस की है व्यवस्था मुंगेर : कागजों पर स्वास्थ्य समिति द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 10 एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है़ किंतु सदर प्रखंड के लिए एक भी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं दी गयी है़ जबकि सबसे अधिक सदर प्रखंड में ही […]
विज्ञापन
कागजों पर स्वास्थ्य समिति द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 10 एंबुलेंस की है व्यवस्था
मुंगेर : कागजों पर स्वास्थ्य समिति द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 10 एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है़ किंतु सदर प्रखंड के लिए एक भी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं दी गयी है़ जबकि सबसे अधिक सदर प्रखंड में ही कुल 18 राहत शिविर बनाये गये हैं. सभी प्रखंडों से अधिक सदर प्रखंड के लोग ही बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.
हाल यह है कि जरूरत पड़ने पर सदर अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवानी पड़ती है़ यदि एम्बुलेंस आउट ऑफ स्टेशन रहा तो खासे मुसीबतों का सामना करना पड़ जाता है़ वहीं बरियारपुर में 2, जमालपुर में 2, धरहरा में 2, हवेली खड़गपुर में 2 तथा सदर अस्पताल में 2 एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










