प्रधानाध्यापक को बाढ़ पीड़ितों ने पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2016 3:10 AM

विज्ञापन

मुंगेर : धरहरा प्रखंड के मध्य विद्यालय चांद टोला हेमजापुर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों ने गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार की जमकर पिटाई की. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जाता है कि बाढ़ पीड़ितों को भोजन बना कर खिलाने […]

विज्ञापन

मुंगेर : धरहरा प्रखंड के मध्य विद्यालय चांद टोला हेमजापुर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों ने गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार की जमकर पिटाई की. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जाता है कि बाढ़ पीड़ितों को भोजन बना कर खिलाने की जबावदेही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सौंपा गया. गुरुवार को जब प्रधानाध्यापक मोटर साइकिल से विद्यालय में प्रवेश किया वैसे ही

बाढ़ पीड़ित हाथ में लाठी-डंडा लिये उसके पास पहुंचे और उसकी पिटाई प्रारंभ कर दी. जिसमें वह घायल हो गया. बाढ़ पीड़ितों ने यह आरोप लगाते हुए पिटाई करने लगा कि अब तक उनलोगों को भोजन नहीं दिया गया. इधर घायल प्रधानाध्यापक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं मनोज कुमार सिंह ने घटना की निंदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन