पूर्व बिहार से मुंगेर का संपर्क हुआ भंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2016 3:10 AM
विज्ञापन
बाढ़ का कहर जारी . राष्ट्रीय उच्च पथ के साथ ही 58 गांवों का सड़क संपर्क टूटा बाढ़ मुंगेर में प्रलय का रूप धारण कर चुकी है. एक ओर जहां राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर पानी के तेज बहाव के कारण पूर्व बिहार से मुंगेर का संपर्क भंग हो चुका है. वहीं बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग पर […]
विज्ञापन
बाढ़ का कहर जारी . राष्ट्रीय उच्च पथ के साथ ही 58 गांवों का सड़क संपर्क टूटा
बाढ़ मुंगेर में प्रलय का रूप धारण कर चुकी है. एक ओर जहां राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर पानी के तेज बहाव के कारण पूर्व बिहार से मुंगेर का संपर्क भंग हो चुका है. वहीं बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग पर पिछले पांच दिनों से आवागमन पूरी तरह ठप है. मुंगेर सदर, बरियारपुर एवं जमालपुर प्रखंड का दर्जनों गांव बाढ़ के पानी में डूब चुका है. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले के 58 गांवों का सड़क संपर्क बाढ़ के कारण भंग हो चुका है.
मुंगेर : मुंगेर का पूर्व बिहार से संपर्क पूरी तरह से भंग हो गया है. पानी का बिकराल रुप देखकर प्रशासनिक स्तर पर मसजिद मोड़ नौवागढ़ी के समीप बैरियर लगा दिया गया है. भागलपुर की ओर जाने वाले वाहनों को यहीं पर रोक दिया जा रहा है. वाहनों को मसजिद मोड़ से नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड मार्ग से पास कराते हुए लोहची शिवालय के पास निकाला जा रहा है. जहां से वाहन खड़गपुर, तारापुर होते हुए सुलतानगंज जा रहा है. जबकि लोहची से सीधे वाहनों को गंगटा जंगल होते हुए जमुई भेजा जा रहा है. जबकि गंगटा मोड़ से संग्रामपुर होते हुए देवघर की ओर वाहन का परिचालन हो रहा है.
राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर आवागमन ठप : मुंगेर जिले में पड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ 80 के बाहाचौकी से घोरघट तक के दर्जन भर स्थानों पर सड़क के ऊपर से पानी का तेज बहाव हो रहा. कई स्थानों पर एनएच में कटाव भी प्रारंभ हो गया है. फलत: एनएच के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो रहा. नौवागढ़ी के तैलिया तलाब, उदयपुर, कालारामपुर, बोचाही, ब्रह्मस्थान, फुलकिया,
कल्याणपुर एवं घोरघट में राष्ट्रीय उच्च पथ 80 के ऊपर से पानी बह रहा है. जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोक दिया गया है. स्थानीय स्तर पर जो दो पहिया व चार पहिया वाहन इस मार्ग से गुजर रहा वह भी धीरे-धीरे 10 की रफ्तार में किसी प्रकार पानी को पार कर रहा.
58 गांवों का सड़क संपर्क भंग : बाढ़ पूरी तरह से बेकाबू होती जा रही है. बाढ़ के पानी में मुंगेर सदर एवं बरियारपुर प्रखंड का दर्जनों ग्रामीण सड़क डूब चुका है. कमर भर पानी में डूब कर लोग मुख्य सड़क पर पहुंच रहे है. ब्रह्मस्थान फुलकिया मार्ग में 4 से 5 फीट पानी भर गया है. जिसके कारण बच्चों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है. जबकि एकाशी, विजयनगर, ब्रह्मस्थान सहित आधे दर्जन ग्रामीण सड़कों का संपर्क मुख्य सड़क से भंग हो गया है.
सदर प्रखंड के सीताकुंड मार्ग से एनएच 80 को जोड़ने वाली सड़क हसनपुर कालीस्थान से हरदियाबाद के बीच पुरी तरह से डूब चुका है. कहीं-कहीं तो सड़कों पर 6 से 7 फीट पानी भर गया है. एतिहात के तौर पर इस मार्ग को बंद कर दिया गया है. भगत सिंह चौक नौवागढ़ी एनएच 80 से जोड़ने वाली सीताकुंड मार्ग, मनियारचक मार्ग, रामदिरी गांव, रामगढ़, गढ़ीरामपुर मार्ग में पानी भर गया है. जबकि सीताकुंड में आर पार पानी के बहाव होने से डीह के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
बाढ़ का पानी पहली बार सीताकुंड से पीड़पहाड़ जाने वाले मार्ग में शिवगंज गांव में सड़क पर पानी आर-पार करंट के साथ बह रहा है. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले के 58 गांवों का सड़क संपर्क भंग हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










