पांच दिनों से बरियारपुर अंधेरे में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2016 4:52 AM
विज्ञापन
बढ़ी परेशानी. स्वास्थ्य केंद्र व प्रखंड कार्यालय में भी घुसा पानी बाढ़ बरियारपुर वासियों के लिए विकराल होता जा रहा है. गांव-कस्बे के साथ ही अब सरकारी कार्यालय व विद्यालय में भी पानी घुसने लगा है. बरियारपुर विद्युत ग्रिड बाढ़ के पानी में डूब जाने के कारण पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. […]
विज्ञापन
बढ़ी परेशानी. स्वास्थ्य केंद्र व प्रखंड कार्यालय में भी घुसा पानी
बाढ़ बरियारपुर वासियों के लिए विकराल होता जा रहा है. गांव-कस्बे के साथ ही अब सरकारी कार्यालय व विद्यालय में भी पानी घुसने लगा है. बरियारपुर विद्युत ग्रिड बाढ़ के पानी में डूब जाने के कारण पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है.
बरियारपुर : बाढ़ के कारण टापू बन चुका बरियारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में पानी प्रवेश कर गया. जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी पानी से घिर गया है. जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही प्रखंड के काला टोला, रहिया गांव, एकासी, मुशहरी कल्याण टोला, मुरला मुशहरी सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर चुका है. सरकारी स्तर पर जो नाव चलायी जा रही है वह पर्याप्त नहीं है.
प्रखंड कार्यालय के पीछे बनी बांध के ऊपर से पानी बह कर गांधीपुर व बरियारपुर बस्ती, ब्रह्मस्थान, कल्याण टोला, शकहरा टोला सहित दर्जनों गांवों में फैल गया है. बाढ़ का पानी कल्याणपुर, बंगाली टोला, कालारामपुर के नजदीक एनएच 80 मार्ग को छू लिया है. अब पानी सड़क के आर-पार बहने को आतुर है. कल्याणपुर, निरपुर, पड़िया, कुमारपुर गांव की सभी गलियों में पानी भर गया है. लोग सड़क किनारे रहने को विवश है. पशुपालकों को पशु चारा के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है.
राहत कैंप के लिए विद्यालय का निरीक्षण : प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए छ: स्थानों पर राहत कैंप खोला जायेगा. जिसको लेकर बीडीओ राजेश कुमार, सीओ मुकुल कुमार झा एवं जिला परिषद सदस्य दुर्गेश सिंह ने संयुक्त रुप से कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मध्य विद्यालय हंसु सिंह टोला, फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर, कन्या मध्य विद्यालय बरियारपुर, शाह जुबैर मध्य विद्यालय में राहत कैंप चलाने के लिए चयन किया. अधिकारियों ने कहा कि इस राहत कैंप में जो भी बाढ़ पीड़ित परिवार रहेंगे. उन्हें दिन और रात का भोजन उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर मुखिया संजय कुमार शर्मा, संजय कुमार सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.
मुंगेर : राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर प्रकार की सुविधा व सहायता उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. प्रभावित परिवारों को जहां राहत कैंप पहुंचा कर उन्हें पका हुआ भोजन उपलब्ध कराना है. वहीं प्रशासन द्वारा पशु चारा की भी व्यवस्था की जायेगी. राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने दूरभाष पर बताया कि बाढ़ विभिषिका को देखते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने लोगों से आपदा की इस घड़ी में संयम बरतने की अपील की. ताकि सरकारी व्यवस्था उन तक पहुंच सके. मंत्री शैलेश कुमार ने बताया कि उनके निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा रविवार को प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया गया
और नये स्थानों पर राहत शिविर खोलने की व्यवस्था की जा रही है. ताकि अधिक से अधिक लोगों को शिविर में रखा जा सके और उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा सके. सरकार की पहली प्राथमिकता जान-माल की रक्षा है. इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










