बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2016 8:17 AM

विज्ञापन

बरियारपुर : जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बरियारपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को प्रशासनिक स्तर पर नाव की व्यवस्था कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, बरियारपुर बीडीओ राजेश […]

विज्ञापन
बरियारपुर : जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बरियारपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को प्रशासनिक स्तर पर नाव की व्यवस्था कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, बरियारपुर बीडीओ राजेश कुमार, सीओ मुकुल कुमार झा मौजूद थे. डीएम ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सर्वप्रथम राहत कैंप पहुंचाया जाय. जरूरत की दवाईयां और रौशनी की प्रयाप्त व्यवस्था राहत कैंप पर उपलब्ध कराया जाय. बीडीओ ने बताया कि 30 नाव की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पल-पल की खबर उपलब्ध कराये. बाढ़ से जानमाल की क्षति न हो इसका ख्याल रखा जाये.
बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का मंत्री ने दिया निर्देश
मुंगेर : राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने मुंगेर जिले के बाढ़ पीड़ितों के बचाव व राहत के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है.
उन्होंने पीड़ितों को जहां सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. वहीं जिलाधिकारी से कटाव कार्य पर रोक लगाने के संदर्भ में बात की. मंत्री शैलेश कुमार ने बताया कि जिले के मुंगेर सदर, बरियारपुर, धरहरा एवं जमालपुर क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके भोजन की जहां प्रशासनिक व्यवस्था की जानी है. वहीं पशुचारा के लिए भी जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
प्रशासन द्वारा दो राहत शिविर खोली गयी है. जहां पीड़ित परिवारों को रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने के लिए नाव की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि वे जिलाधिकारी से बात कर जिन क्षेत्रों में गंगा नदी से कटाव हो रहे हैं वहां कटावरोधी कार्य चलाने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन