गंगा में उफान, गांव-शहर में घुसा पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2016 8:05 AM
विज्ञापन
मुंगेर : गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. इससे गंगा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है. मुंगेर शहर के हेरूदियारा, शिवनगर चांयटोला, मोकबीरा व महद्दीपुर बहियार में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से महज 31 सेंटीमीटर […]
विज्ञापन
मुंगेर : गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. इससे गंगा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है. मुंगेर शहर के हेरूदियारा, शिवनगर चांयटोला, मोकबीरा व महद्दीपुर बहियार में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से महज 31 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. मंगलवार को मुंगेर में गंगा का जल स्तर 39.02 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया.
गंगा का पानी सदर प्रखंड, जमालपुर, बरियारपुर व धरहरा प्रखंड के कई इलाकों में प्रवेश कर गया है. गंगा का पानी एनएच-80 को छूने को हिलोर मार रही है. बरियारपुर व धरहरा का टाल क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. निचला इलाका पानी से लबालब हो गया है. कई क्षेत्रों में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है और पानी के रास्ते ही अब मुख्य सड़क पर आ रहे.
उधर, प्रसिद्ध शक्ति पीठ चंडिका स्थान में पूर्व में ही पानी प्रवेश कर गया है. इसके साथ ही बरियारपुर प्रखंड में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ जाने से बरियारपुर विद्युत पावन सब-स्टेशन में भी पानी प्रवेश कर गया है. इसके अलावा बाढ़ के पानी में डूबने से सोमवार की शाम शहर के मोकबीरा चांयटोला में 12 वर्षीय बालक राजवीर कुमार की मौत हो गयी. घटना के विरोध में मंगलवार की सुबह मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मोकबीरा के पास मुंगेर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










