शहरी इलाके में भी घुसा पानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2016 8:05 AM

विज्ञापन

बाढ़ . गंगा के जलस्तर में हो रही है वृद्धि, खतरे के निशान से 31 सेमी नीचे मुंगेर शहर के हेरूदियारा, शिवनगर चांयटोला, मोकबीरा व महद्दीपुर बहियार में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से महज 31 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. मंगलवार को मुंगेर में गंगा का […]

विज्ञापन
बाढ़ . गंगा के जलस्तर में हो रही है वृद्धि, खतरे के निशान से 31 सेमी नीचे
मुंगेर शहर के हेरूदियारा, शिवनगर चांयटोला, मोकबीरा व महद्दीपुर बहियार में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से महज 31 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. मंगलवार को मुंगेर में गंगा का जल स्तर 39.02 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया.
मुंगेर : प्रसिद्ध शक्ति पीठ चंडिका स्थान में पूर्व में ही पानी प्रवेश कर गया है. अब पानी शहरी क्षेत्र के मोकबीरा, चांयटोला, शिवनगर, हेरुदियारा गांव में प्रवेश कर गया है. लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो रहा है. हेरुदियारा मध्य विद्यालय में पानी प्रवेश कर गया.
जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गयी है. साथ ही सदर प्रखंड के टीकारामपुर, कुतलुपुर एवं जाफरनगर के दर्जनों गांवों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. दियारा क्षेत्र के हजारों एकड़ में लगी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गयी है. इधर मय एवं मिर्जापुर बरदह पंचायत का चौर क्षेत्र में भी बाढ का पानी भर गया है. दरियारपुर, शीतलपुर, शिवगंज के खेतों में लगी फसल पूरी तरह से डूब गया है. शिवगंज एवं दरियारपुर में तो गंगा का पानी सड़क से मात्र दो फीट की दूरी पर है.
जिप सदस्य ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा : जिला परिषद सदस्य दुर्गेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित बंगाली टोला, गांधीपुर, एकाशी, बिंद टोली, मुरला मुशहरी, खड़िया-पिपरा गांव का जायजा लिया.
उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है. यही स्थिति रही तो लोग पलायन को मजबूर हो जायेगा. कई क्षेत्रों के लोग तो सड़क किनारे आ गये है. जबकि हजारों एकड़ में लगी फसल पुरी तरह से बर्बाद हो गया है. पशु चारा की समस्या से पशुपालक जूझ रहे है. उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि वे खुद बाढ़ प्रभावित इस क्षेत्र का जायजा ले और उचित राहत सामग्री के साथ ही सभी को ऊंचे स्थान पर पहुंचाने एवं पशु चारा की व्यवस्था करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन