पिता-पुत्री ने खाया जहर, मौत पारिवारिक कलह. नेहा को उसके पति ने छोड़ दिया था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2016 7:43 AM
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में शनिवार को जमालपुर प्रखंड के हलीमपुर ननकार गांव निवासी पिता-पुत्री ने विषपान कर जान दे दी. जमालपुर : पारिवारिक कलह में शनिवार को जमालपुर प्रखंड के हलीमपुर ननकार गांव निवासी पिता-पुत्री ने विषपान कर जान दे दी. दोहरे आत्महत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पुलिस आत्महत्या के कारणों […]
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में शनिवार को जमालपुर प्रखंड के हलीमपुर ननकार गांव निवासी पिता-पुत्री ने विषपान कर जान दे दी.
जमालपुर : पारिवारिक कलह में शनिवार को जमालपुर प्रखंड के हलीमपुर ननकार गांव निवासी पिता-पुत्री ने विषपान कर जान दे दी. दोहरे आत्महत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. बताया जाता है कि इंदरुख पूर्वी पंचायत के हलीमपुर ननकार निवासी अनिल मिश्रा तथा उसकी पुत्री नेहा देवी ने कीटनाशक दवाई खा ली.
दोनों को इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के वाटर फिल्टर पहाड़ी पर तड़पते देख कर वहां से कुछ लोगों ने इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को खबर दी. तत्काल पुलिस दल ने दोनों को उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में चिकित्सा के लिए भरती कराया. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया, जहां इलाज के क्रम में पहले 25 वर्षीया पुत्री तथा उसके लगभग एक घंटे बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया. नेहा देवी को उसके पति ने छोड़ दिया था तथा वह अपने मायके में ही रहती थी. जिसके कारण घर में लगातार कलह बना रहता था. जिसका अंत दोनों की मौत के साथ हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










